Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 351 वाहनों का चालान, 2 गाड़ियां सीज:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और डॉक्यूमेंट न होने पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर आ रही है। ट्रैफिक और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के सभी थानों में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 351 वाहनों का चालान किया गया और 2 वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर यह व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को निशाना बनाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस और जनपद के सभी थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की। मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 46 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 65 अलग-अलग स्थानों पर 1500 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 351 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया और 2 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान अन्य लोगों को हिदायत भी दी गई और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन पुलिस ने 680 किलो मादक पदार्थ नष्ट किए:कोर्ट के आदेश पर ऑपरेशन दहन के तहत निस्तारण की कार्रवाई
    Next Article
    एटा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन:महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर, महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment