Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ ADM ने अधिकारियों को दिए निर्देश:स्वच्छ सर्वेक्षण, गौशाला प्रबंधन सहित कई योजनाओं की समीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में अपर जिलाधिकारी (प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और निकायों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों को घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण (गीला-सूखा), शौचालयों की साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को शासन की समस्त योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, निकायों द्वारा कर एवं करेत्तर देयों की शत-प्रतिशत वसूली और 15वें वित्त एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए। वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना और आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कूड़ा निस्तारण के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा-चारा आदि के उचित प्रबंध हेतु भी समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। सभी निकायों में पॉलिथीन जब्ती और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी और पीओ डूडा उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा सीट पर सपा से बंशी पहाड़िया पहली पसंद:बसपा से सतीश सागर, कांग्रेस से भजनलाल, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    कानपुर पुलिस लाइन में 1985 रंगरूटों की पासिंग आउट परेड:पुलिस कमिश्नर को रंगरूटों ने दी सलामी, कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे ये रंगरूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment