Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मड़िहान सीट पर बाल कुमार पटेल सपा की पहली पसंद:जनता की पसंदीदा सीट बनी BJP, जानिए विधायक की स्थिति

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रमा शंकर सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 55% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रमा शंकर सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रमा शंकर सिंह हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। उनके बाद गजेंद्र सिंह को 15 प्रतिशत, दिनेश प्रताप सिंह को 14 प्रतिशत और गुलाब मौर्य को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल 51 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे आगे हैं। शिवधारी पटेल को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि 39 प्रतिशत मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को चुना। बहुजन समाज पार्टी में अवधेश उर्फ पप्पू पटेल 62 प्रतिशत समर्थन के साथ पहली पसंद हैं। सुरेंद्र कुमार मौर्य को 21 प्रतिशत और अमित सिंह पटेल को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। 7 प्रतिशत मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के ब्रजघाट गंगा में स्नान करते युवक डूबा:गोताखोर कर रहे तलाश, मेरठ से मौसी के साथ आया था युवक
    Next Article
    मेरठ शहर सीट पर भाजपा की पहली पसंद MLC धर्मेंद्र:बसपा से शाहिद अखलाक पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए सपा विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment