Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर से लौट रही युवती की सड़क हादसे मौत:गोंडा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपूरपुर मोड़ के पास देर रात एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती खुशी तिवारी की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवती बटौरा बाबा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी। खुशी तिवारी देर रात विशाल दुबे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर गई थीं। वापस घर लौटते समय कपूरपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से खुशी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही खुशी तिवारी ने दम तोड़ दिया। मृतका खुशी तिवारी बांसगांव की रहने वाली थीं। उनके परिवार में शोक का माहौल है और वे कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे विशाल दुबे भी घायल हुए हैं और उनका इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतका की पहचान बांसगांव निवासी खुशी तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा जा रहा है कठोर कार्रवाई पूरे मामले में की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क हादसा, पांच बहनों का इकलौता भाई था
    Next Article
    रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल:अतरौली में सब्जी लेने जा रहे थे दोनों, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment