Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक राल गांव का निवासी था। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। राल गांव निवासी भीमो पम्मा फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शाम को वह काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मघेरा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास चौधरी ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भीमो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भीमो को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कई अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। आखिरकार, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान भीमो की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता ने बताया कि भीमो अपने पीछे तीन मासूम बेटियां छोड़ गए हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक, गुणवत्ता पर जोर:डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने, पारदर्शिता व जवाबदेही पर दिए निर्देश
    Next Article
    मंत्री-धर्मपाल ने कहा-2017 से पहले गाय पर नही बोले शंकराचार्य:अब कसाई गाय को देखकर कांपता है,गौ, गंगा, गीता हमारे भारतीय संस्कृति की पहचान है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment