Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रेलवे स्टेशन के रिले रूम में लगी आग:ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन के रिले रूम में अचानक आग लग गई। आग की घटना ने सिग्नल प्रणाली को पूरी तरह प्रभावित कर दिया, जिसके चलते अप और डाउन दोनों रूटों पर ट्रेन संचालन गड़बड़ा गया। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर कंट्रोल कर लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना रिले रूम में आग लगने की यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी, हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह से रूट रिले इंटरलाकिंग (आरआरआइ) प्रणाली ठप हो गई। ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित रूप से नियंत्रित करना संभव नहीं रहा। हालात को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों को अछनेरा स्टेशन होकर निकाला। बदले रूट से निकाली ट्रेन इस घटना से प्रभावित ट्रेनों में कर्नाटक एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति और कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस शामिल रहीं। इन्हें अप रूट पर अछनेरा के रास्ते गुजारा गया। डाउन रूट की शताब्दी एक्सप्रेस को भी वैकल्पिक मार्ग से गुजारा गया। इस दौरान आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के पीआरओ संजय कुमार गौतम के अनुसार, रिले रूम में आग लगने से सिग्नल प्रणाली प्रभावित हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा के सामने अपर्णा यादव का प्रदर्शन:समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया, कहा- ये लोग दुर्योधन-दुःशासन जैसे
    Next Article
    शिवांशु राय ने बलिया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, अधिवक्ता ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment