Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पार्षद पर जानलेवा हमले का प्रयास:हिस्ट्रीशीटर पर लगा आरोप, हमले में बाल बाल बचे,CCTV वीडियो आया सामने

    9 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर ने नगर निगम के पार्षद पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। पार्षद के घर के बाहर हुई इस वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक कुल्हाड़ी से पार्षद पर हमले का प्रयास करता है लेकिन आसपास खड़े लोग किसी तरह आरोपी को रोक लेते हैं। फिलहाल इस मामले में पार्षद ने पुलिस को तहरीर दे दी है। अर्जुनपुरा का मामला थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अर्जुनपुरा मोहल्ले में पार्षद धनंजय लोधी अपने घर के बाहर खड़े थे। धनंजय आसपास के लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान इलाके में अपनी दहशत कायम रखने का प्रयास कर रहे हिस्ट्रीशीटर रामबाबू के बेटे दीपक और रवि वहां आते हैं। इस दौरान वह अचानक से पार्षद धनंजय को गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर देते हैं। भीड़ एकत्रित देख मौके से भागे आरोपी यकायक मोहल्ले में गाली गलौज और झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित होना शुरू हो जाती है। जिसके बाद कुछ लोग गाली गलौज कर अपनी दबंगई दिखा रहे युवकों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान लगातार बढ़ती जा रही भीड़ को देख दीपक और रवि मौके पर पार्षद को धमकी देते हुए भाग जाते हैं। जिसके कुछ देर बाद तक स्थिति सामान्य रहती है। 5 मिनट बाद कुल्हाड़ी से वार करने का किया प्रयास मौके से जाने के 5 मिनट बाद ही आरोपी दबंग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर फिर आ जाते हैं। जहां आरोपी कुल्हाड़ी से पार्षद पर हमले का प्रयास करता है। लेकिन मौके पर मौजूद लोग कुल्हाड़ी को पकड़ लेते हैं। आरोपी द्वारा किए गए इस हमले की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि अगर मौके पर मौजूद लोग कुल्हाड़ी नहीं पकड़ते तो शायद बड़ी वारदात हो जाती। पार्षद ने पुलिस से की शिकायत अचानक बिना बजह हुए हमले से पार्षद धनंजय दहशत में आ गए। जिसके बाद लोगों ने संभाला। इसके बाद पार्षद धनंजय थाना गोविंद नगर गए जहां उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाउंड्री-वाल के मलबे में दबकर मरे बुजुर्ग हुए सुपुर्दे खाक:घायल अमित ने बताया घटना का मंजर, बोला- भारी समर्सिबल मोटरों के बीच दब गया था
    Next Article
    एटा में दो ट्रकों की टक्कर:एक चालक की मौत, दो घायल; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment