Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हल्लाबोल:कंकाली रोड पर कांग्रेस-सपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कंकाली रोड स्थित बीएसए कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के सशक्तीकरण के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। विपक्ष ने रणनीति के तहत अधिनियम रोकने का आरोप महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था, लेकिन विपक्ष ने सुनियोजित रणनीति के तहत इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इसका उचित जवाब देंगी और नारी शक्ति को कमतर आंकने की राजनीति अब सफल नहीं होगी। महिला अधिकारों से समझौता नहीं करेगी भाजपा: युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक ने कहा कि अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी। विपक्ष की सोच पर सवाल महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने विपक्ष की सोच को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर महिलाएं, इस रवैये को स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देंगी। कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मंत्री इं. कल्पना गर्ग, पूर्व पार्षद माधुरी सिंह, पूनम गौर, पूजा सैनी, आरती चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा, कृष्णा चौधरी, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, मनीषा, उमा दीक्षित, मंजू, निशा, नंदनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर के लिए एक महीने से चक्कर लगा रहे:कानपुर में लोग बोले- महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही, गैस ब्लैक में बिक रहा
    Next Article
    सचिन तेंदुलकर प्राइवेट जेट से पहुंचे जगदलपुर:परिवार भी साथ में, आदिवासी बच्चों से मिलेंगे; गर्मी में सुबह से इंतजार कर रहे बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment