Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा चालक-राहगीरों में मारपीट:पैर पर पहिया चढ़ने से विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के थाना तितावी क्षेत्र स्थित बघरा बस स्टैंड पर बुधवार को ई-रिक्शा चालक और राहगीरों के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद ई-रिक्शा का पहिया एक राहगीर के पैर पर चढ़ने के बाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इससे बस स्टैंड पर तनाव का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बघरा बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे आए दिन जाम और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेड क्रॉस ने छात्रों को किया जागरूक:हीट वेव और संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए
    Next Article
    बिजनौर में वन विभाग की जब्त लकड़ियों में लगी आग:यूकेलिप्टस और सागौन की कीमती लकड़ी जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment