Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में वन विभाग की जब्त लकड़ियों में लगी आग:यूकेलिप्टस और सागौन की कीमती लकड़ी जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के इंदिरा पार्क में वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में यूकेलिप्टस और सागौन की लगभग 60 प्रतिशत कीमती लकड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग और वन कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग वन विभाग के रेंज कार्यालय के पीछे स्थित इंदिरा पार्क में लगी, जहां जब्त की गई लकड़ियों का बड़ा ढेर रखा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। वन विभाग के कर्मचारियों ने शुरुआती तौर पर बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। बताया जा रहा है कि ये लकड़ियां तालिब और खालिद की आरा मशीन से जब्त की गई थीं और सुरक्षा के लिए इंदिरा पार्क में रखी गई थीं। आग लगने का कारण किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंकना बताया जा रहा है, जिससे सूखी लकड़ियों में आग फैल गई। वन क्षेत्रीय अधिकारी महेश गौतम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तालिब और खालिद की आरा मशीन से जब्त की गई लकड़ियों में आग लगी है, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत यूकेलिप्टस और सागौन की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा चालक-राहगीरों में मारपीट:पैर पर पहिया चढ़ने से विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया
    Next Article
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एसपी पर गिरा लकड़ी का स्ट्रक्चर:सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment