Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में मनाई संविधान निर्माता की जयंती:27 जगहों पर BJP नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    7 hours ago

    1

    0

    संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर मथुरा में अलग अलग जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। राजनेताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। भाजपा के नेताओं ने 27 जगह पर माल्यार्पण किया वहीं सपा ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में मथुरा शहर के 27 स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। होली गेट मंडल स्थित शाहगंज दरवाजा अंबेडकर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष ने कहा बाबा साहब ने शिक्षा को बनाया हथियार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना हथियार बनाया। संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें। यह रहे मौजूद शाहगंज दरवाजा अंबेडकर पार्क में बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, हेमंत खंदौली, योगेश आवा, कृष्णमणि सूबेदार, नितिन चतुर्वेदी, ललित अग्रवाल, वकील साहब, राधारमण, उत्तम सिंह टीटू, आनंद, अंकित काजू एवं नरेंद्र गोला सहित पार्षद हनुमान गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा ने बंद किए पाठशाला और स्कूल समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। जिसके अंतर्गत वृंदावन में युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को दुपट्टा व माला पहनकर उनके पद चिन्ह पर चलने का संकल्प लिया। अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश में 5000 पाठशाला व स्कूल बंद कर दिए गए हैं,संविधान खत्म किया जा रहा है बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है। 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर पाठशाला व स्कूल बंद किए गए हैं उन्हें पुनः खोला जाएगा और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर वह स्कूल फिर से खुलेंगे। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जीतू जाटव, सत्य प्रकाश जाटव, धर्म गोस्वामी, शिवा चटर्जी, रवि कुशवाहा, कुश सारस्वत, बलराम रॉय, सोनू निषाद, कृष्ण सरकार, पप्पू बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टर फरार:बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान जान गई, गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप
    Next Article
    सम्भल में मनाई गई अंबेडकर जयंती:राजनीतिक दलों और संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment