Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस की शुरुआती जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई; महिला के दो बच्चे हैं

    1 day ago

    4

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को गृह क्लेश के चलते एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान कांता देवी (36) पत्नी पवन निवासी शिवनगर कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला के भाई ने यूपी-112 पर सूचना दी थी कि उसकी बहन ने घर के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो महिला की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि कांता देवी की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मां की अचानक मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना हाईवे प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में नाली की खुदाई के दौरान दुकान ढही:दोनों शटर टूटे, सामान मलबे में दबा; दुकानदार ने 10-12 लाख के नुकसान का दावा किया
    Next Article
    सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:नौकरी के नाम पर एक लाख वसूली, 15 हजार वेतन के वादे के बदले 7 हजार देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment