Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में हुई NEET की परीक्षा:प्रतिभागी बोले पिछले बार के मुकाबले इजी था पेपर , सेंटर के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे रहे बंद

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा के 6 परीक्षा केंद्रों पर आज नीट परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी सेंटर पर एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही सेंटर के आसपास फोटो स्टेट की दुकान और साइबर कैफे बंद करा दिए गए हैं। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा NEET की परीक्षा रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। मथुरा के BSA डिग्री कॉलेज के ब्लॉक A,B, C के अलावा किशोरी रमन इंटर कॉलेज,किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली इस परीक्षा में 3360 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शामिल हुए। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई यह परीक्षा शाम 5 बजे तक चली। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा रविवार को मथुरा में शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित परीक्षा के दौरान तैनात किए गए मजिस्ट्रेट जहां सेंटर के अंदर नजर रखे थे वहीं सेंटर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए थे। कड़ी चेकिंग के बाद प्रतिभागियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया था। फिजिक्स,बायो के सवाल थे इजी NEET की परीक्षा देकर बाहर निकले प्रतिभागियों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव नजर आए। परीक्षा देने पहुंची कनिष्का ने बताया यह उनका पहला टर्म था फिजिक्स और बायो के सवाल इजी थे केमिस्ट्री के सवाल थोड़े कठिन थे। तेजस्वी चौहान ने बताया कि पेपर नॉर्मल था। उन्होंने बताया पहला टर्म था उम्मीद है पास आउट हो जाएंगे। सुरक्षा के किए थे कड़े इंतजाम पेपर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट स्थित ADM का ऑफिस कंट्रोल रूम बनाया गया। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट ने हर सेंटर पर जाकर निरीक्षण किया। चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री अभ्यर्थियों को सेंटर पर प्रवेश चेकिंग के बाद ही मिला। सेंटर पर केवल पेन और एडमिट कार्ड लेकर ही जाने की अनुमति दी गई थी। पेपर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए गए थे। गर्मी को देखते हुए सेंटर पर पेयजल की व्यवस्था की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्लेवर और फ्रेगरेंस बनाना सिखा रहा CSJMU:स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में चल रहे MSc कोर्स, ट्रेनिंग दी जा रही
    Next Article
    जौनपुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़:ऑनलाइन ऐप से हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment