Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में गर्मी बढ़ने के साथ शुरू हुई बिजली कटौती:उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, बोले- अभी से 10-10 घंटे कट रही लाइट, आगे क्या होगा

    3 hours ago

    2

    0

    मौसम में गर्मी की तपन बढ़ने के साथ ही मथुरा में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। यहां कई इलाकों में 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही। बढ़ती बिजली की समस्या को लेकर शनिवार को वृंदावन के पागल बाबा बिजली घर पर दो दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। पागल बाबा बिजली घर पर किया प्रदर्शन शनिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 13 के बाशिंदे बिजली आपूर्ति में आ रही समस्या को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वृंदावन स्थित पागल बाबा बिजली घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नहीं मिले अधिकारी बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे उपभोक्ताओं को बिजली घर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। पागल बाबा बिजली घर पर न एक्सियन मिले और न ही कोई JE मिले। ज्ञापन देने पहुंचे उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिजली घर पर मौजूद बिजली कर्मी अभद्रता से उनसे पेश आ रहे हैं। नहीं उठता कंप्लेन नंबर प्रदर्शन करने पहुंचे रमण बिहारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से बिजली कटौती अत्यधिक हो रही है। यहां आते हैं कोई अधिकारी नहीं मिल रहा,एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। चैतन्य बिहार फीडर से 1500 किलोवाट कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। क्या 1500 किलोवाट कॉमर्शियल कनेक्शन रूरल एरिया में आता है। अगर रूरल में आ रहा है तो फिर शहरी रेट पर क्यों प्रति रीडिंग चार्ज लिया जा रहा है। समय पर दे रहे बिल मैरिज होम का संचालन करने वाले रमण बिहारी ने बताया कि हम लोगों ने 40 किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है। जिसका समय से बिल भुगतान कर रहे हैं। 1500 किलोवाट का समय से भुगतान हो रहा है,अगर नहीं हो रहा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। पब्लिक की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSA के एमएसएमई कांक्लेव में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति:मलवां का सोहन पेड़ा पसंद आया, पांच किलो खरीदा...स्टालों की तारीफ की
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे, पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment