Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 6 महीने पर नावों का फिटेनस टेस्ट होगा:नाविकों को 425 लाइफ जैकेट बांटी गई, दैनिक भास्कर ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा

    6 hours ago

    2

    0

    मथुरा में नाव संचालन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब नावों के संचालन पर सख्ती शुरू कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली नावों का रजिस्ट्रेशन नगर निगम करेगा, जबकि देहात क्षेत्र की नावों की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन को दी गई है। बिना लाइफ जैकेट चल रहीं थीं नावें वृंदावन, मथुरा और गोकुल में लंबे समय से बिना लाइफ जैकेट नावों का संचालन हो रहा था। कई मोटर बोट्स बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थीं। कुछ नाविकों ने जुगाड़ से डबल डेकर नावें भी बना ली थीं। वृंदावन में तेज आवाज वाले स्पीकर लगे थे, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नदारद थे। 425 लाइफ जैकेट बांटी गईं रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वृंदावन, विश्राम घाट (मथुरा) और गोकुल में 425 लाइफ जैकेट वितरित कीं। साफ निर्देश दिए गए हैं कि अब कोई भी नाविक बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को नाव में नहीं बैठाएगा। हर 6 महीने होगी फिटनेस जांच डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी नावों की हर 6 महीने में फिटनेस जांच होगी। ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घाटों और यमुना में चलने वाली नावों की निगरानी अब 24 घंटे CCTV कैमरों से की जाएगी। नाविकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए समिति बनाई जाएगी। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। डीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नाव में सफर करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें, लाइफ जैकेट जरूर पहनें और नाव में उछल-कूद न करें। प्रशासन का कहना है कि सभी की भागीदारी से ही धार्मिक स्थलों पर सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती- लाल टोपी और नीले गमछे में पहुंचे अखिलेश:मायावती बोलीं- बाबा साहब बहुजन के मसीहा थे; कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    अमरोहा में कलाकार ने कोयले से बनाया अंबेडकर का चित्र:जयंती पर ज़ुहैब खान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, लोग हुए आकर्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment