Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 14.44 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास दबोचा, एक का आपराधिक रिकॉर्ड

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सुरीर थाना पुलिस ने 14.440 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसका प्रेस नोट देर रात जारी हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सुरीर बिजऊ, मथुरा और विपिन पुत्र भूटानी मांझी, निवासी सकरदास नवादा, गया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को यमुना एक्सप्रेसवे पर ओहावा अंडरपास से करीब 200 मीटर नगला मौजी की ओर सर्विस रोड से शाम लगभग 5 बजे पकड़ा। तलाशी के दौरान कुन्दन सिंह के कब्जे से 7.138 किलोग्राम और विपिन के कब्जे से 7.302 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल बरामदगी 14.440 किलोग्राम रही। इस संबंध में थाना सुरीर में मु0अ0सं0 138/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त कुन्दन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, जुआ अधिनियम और मारपीट व बलवा संबंधी धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, विपिन के विरुद्ध वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 30 पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर परिणाम जारी:संबद्ध महाविद्यालयों और परिसर के छात्रों के लिए घोषित
    Next Article
    जालौन में देर रात झमाझम बारिश:तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज, किसानों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment