Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर को सेवादार ने किया अपवित्र:साधु भेषधारी ने किया मासूम से दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर में स्थित एक मंदिर को वहां रह रहे सेवादार ने अपवित्र कर दिया। आरोपी ने मंदिर में ही रहने वाली एक दस साल की मासूम के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा चीख पुकार मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में स्थित है मंदिर कोयला अलीपुर गांव के पास यमुना किनारे वासुदेव घाट है जहां वासुदेव और भगवान कृष्ण का मंदिर बना हुआ है। यहां पिछले 3 साल से औरैया का रहने वाला लक्ष्मी कांत साधु भेष में रहकर सेवा किया करता था। इसी मंदिर परिसर में एक मजदूर परिवार अपनी 10 साल की बेटी के साथ रहता था। यहां सोमवार को मासूम के माता पिता काम पर गए थे मासूम अकेली थी। इसी दौरान लक्ष्मी कांत ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मासूम को पकड़ लिया। मासूम से की शर्मनाक हरकत आरोपी लक्ष्मी कांत ने मासूम के साथ मंदिर परिसर में ही शर्मनाक हरकत की। जिसका मासूम ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। जिसकी आवाज सुनकर आसपास खेल रहे अन्य बच्चे वहां पहुंच गए। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव में दी,जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी 62 वर्षीय लक्ष्मी कांत को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मासूम के साथ रेप की वारदात की जानकारी मिलते ही थाना रिफाइनरी प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक जयविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सांख्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। जहां थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर उज्ज्वल कुमार ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया। आरोपी को भेजा जेल पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार दिखाते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जयविंद गुप्ता ने बताया मामले में ठोस पैरवी कर आरोपी को न्यायालय से सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में एक्सप्रेसवे मुआवजे पर किसानों का प्रर्दशन:मंडलायुक्त ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
    Next Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार हुआ:मुरादाबाद में सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री ने किया लाइव प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment