Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर की जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट:महोबा में 6 लोग घायल, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के बीहट गांव में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ओर से कुल 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह विवाद जिलाधिकारी से की गई एक शिकायत की रंजिश में शुरू हुआ। ग्रामीण वरुण तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ समय पहले महंत बालकदास द्वारा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिससे महंत उनसे नाराज थे। हार्वेस्टर चलवाने जा रहे थे खेत वरुण तिवारी के अनुसार, 30 जनवरी की शाम जब वह हार्वेस्टर चलवाने खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में महंत बालकदास ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि महंत और उनके समर्थकों ने वरुण को लाठियों से पीटा। जब उनके भाई सुनील और विवेक बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी बेरहमी से मारा गया। वहीं, महंत बालकदास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वरुण तिवारी और उनके साथियों ने उनके घर पर हमला किया। महंत का आरोप है कि दिनेश, नंदकिशोर और वरुण सहित आठ लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके भाइयों सुरेश और राजेंद्र कुमार को भी बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए हैं। गांव में तनाव की सूचना मिलते ही महोबकंठ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ:सदर विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    Next Article
    घाटमपुर में ऑक्सीजन खत्म होने से मां की मौत:प्राइवेट अस्पताल पर खाली सिलेंडर देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, ACP से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment