Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग:युवक ने कलेक्ट्रेट तक दंडवत कर जताया विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मंगलवार को मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखा गया। भगवाधारी युवक दीपक शर्मा कलेक्ट्रेट गेट से जिलाधिकारी कार्यालय तक दंडवत करते हुए पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। दीपक शर्मा ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव धर्मपुर स्थित मंदिर की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा है। उनका आरोप है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान दीपक शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वह राजधानी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी इसी तरह दंडवत यात्रा करेंगे। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने युवक से बातचीत की और उसकी शिकायत सुनी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद युवक ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, उसने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह अपना आंदोलन और तेज करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजाद अधिकार सेना ने गैस आपूर्ति सुधार की मांग की:संभल में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
    Next Article
    1600 करोड़ घोटाले के फरार आरोपी पर नई FIR:कानपुर में एक फल विक्रेता के खाते से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, लोन का लालच दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment