Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1600 करोड़ घोटाले के फरार आरोपी पर नई FIR:कानपुर में एक फल विक्रेता के खाते से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, लोन का लालच दिया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय हेराफेरी से जुड़े फरार आरोपी महफूज़ आलम उर्फ पप्पू छुरी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार एक गरीब फल विक्रेता जालसाजी का शिकार हुआ है। अपने खाते से करोड़ों के लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जाजमऊ के सरैया निवासी मोहम्मद आज़म ने पुलिस को बताया कि वह ठेले पर फल बेचकर परिवार का गुजारा करता है। मोहल्ले के महफूज़ आलम उर्फ पप्पू छुरी ने उसे 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि पप्पू ने अपने साले महताब और बैंक के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर आज़म के दस्तावेज का उपयोग कर IDBI बैंक में एक खाता खुलवाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने आज़म को लालच दिया कि 5 लाख रुपये के लोन में उसे केवल 2.5 लाख रुपये ही लौटाने होंगे। बाकी रकम बैंक माफ कर देगा। इस भरोसे में आकर आज़म ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। तीन महीने तक जब लोन की रकम खाते में नहीं आई, तो पूछताछ करने पर उसे बताया गया कि उसका अकाउंट ब्लैकलिस्ट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से आज़म को पता चला कि पप्पू ने कई लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों का लेनदेन किया है। उसे आशंका हुई कि उसके दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। आरोप है कि इन फर्मों और खातों में महफूज़ का मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया था, जिससे लेनदेन की कोई जानकारी पीड़ित तक नहीं पहुंची। बैंक द्वारा जारी चेकबुक और एटीएम कार्ड भी आरोपियों ने अपने कब्जे में रख लिए थे। पीड़ित ने थाना जाजमऊ में महफूज़ आलम, उसके परिवारजनों और बैंक के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को ही महफूज़ के साले महताब और उसके बेटे मासूम को जेल भेज दिया है। बीते 10 दिनों में आरोपियों पर कुल 7 FIR दर्ज हो चुकी हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग:युवक ने कलेक्ट्रेट तक दंडवत कर जताया विरोध
    Next Article
    मनोटा में शौचालय योजना में वित्तीय घोटाला उजागर:भाकियू ने SDM को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment