Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद अधिकार सेना ने गैस आपूर्ति सुधार की मांग की:संभल में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी के महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया के नेतृत्व में रसोई गैस से संबंधित समस्याओं को लेकर भारत की राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खिजर गौस ने बताया कि देशभर में रसोई गैस की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कमी, आपूर्ति में बाधा, लंबी प्रतीक्षा सूची और कालाबाजारी जैसी समस्याओं से आम नागरिक परेशान हैं। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडरों का संकट भी गहरा रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गौस ने मई 2026 में हुई मूल्य वृद्धि का उल्लेख किया, जिसमें 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 933 रुपए और 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि से जनता में असंतोष और असुरक्षा की भावना बढ़ी है, जिससे पैनिक का माहौल बन रहा है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजना में दूरदर्शिता का अभाव, बफर स्टॉक और बुनियादी ढांचे की कमी, समय पर वैकल्पिक व्यवस्था न करना तथा पारदर्शिता की कमी जैसी खामियों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आजाद अधिकार सेना ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल श्वेत पत्र जारी करने और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की मांग की। पार्टी ने समस्या के समाधान के लिए सर्वदलीय समिति के गठन, गैस आपूर्ति को शीघ्र सुचारु करने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने और गैस की कीमतों में आगे वृद्धि रोकने की भी मांग की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज़रीफ मिर्जा, पराग गर्ग, फैजान खान, डॉ. शहनवाज चौहान, नौशाद शेख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में पटाखा विस्फोट में चार बच्चे घायल:दरोगा की तहरीर पर दो पर केस, बच्चे के जन्म पर हो रही थी आतिशबाजी
    Next Article
    मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग:युवक ने कलेक्ट्रेट तक दंडवत कर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment