Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-जालौन में ओले गिरे, कानपुर में तेज बारिश:10 जिलों में बादल छाए रहे; आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

    20 hours ago

    2

    0

    यूपी में मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर से जुड़े जिलों में मौसम बदल गया। मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, बदायूं और फर्रुखाबाद में भी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह दिन में ही वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलानी पड़ी। वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। लखनऊ में भी तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों की बात करें, तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के सात जिलों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। ओले और आंधी के भी आसार हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- अब शहरों के हाल जानिए कन्नौज: तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गुरसहायगंज और समधन कस्बे में ओले गिरे। गेहूं की फसल को नुकसान होने संभावना है। गुरसहायगंज में कुछ पेड़ उखड़ गए। इस दौरान बिजली आपूर्ति रोक दी गई। कानपुर: जाजमऊ, कल्याणपुर में मंगलवार देर रात तेज बारिश हुई। इससे पहले आंधी चली। जालौन: सिकरी राजा, देवरी और उदोतपुरा गांवों में देर रात तेज बारिश के साथ ओले गिरे। गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। बदायूं: देर रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इस समय खेतों में गेहूं की कटी हुई फसल पड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। फर्रुखाबाद: कायमगंज क्षेत्र में तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं। बाजार में मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े नजर आए। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। मेरठ: बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है। रात के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वाराणसी: आसमान में हल्के बादल रहे। हवा फिलहाल शांत रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया है। ललितपुर: मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------- मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- राजस्थान के कोटा समेत 3 जिलों में ओले गिरे, MP के भोपाल-बैतूल में तेज बारिश, लद्दाख के द्रास में बर्फबारी देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर और मंदसौर में सोमवार शाम तेज बारिश हुई। नीमच में ओले गिरे हैं। राजस्थान में सोमवार को कोटा-टोंक-बूंदी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में पेड़ भी गिर गए। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में दोपहर बाद भारी बारिश और ओले गिरे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    US की छूट के बाद फिर शुरू हुआ भारत-ईरान तेल व्यापार, गुजरात आ रहा टैंकर
    Next Article
    आज आधी रात से मेरठ में टोल महंगा:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत सभी प्लाजा पर बढ़ी दरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment