Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

    9 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई है। अच्छी बात हुई है। देशवासियों से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, इस संकट का सामना करना है। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। तस्वीरें देखिए… नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग में हूती विद्रोही भी शामिल:इजराइल पर 2000 किमी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी; कहा- मकसद पूरा होने तक हमला जारी रहेगा
    Next Article
    पश्चिम यूपी को लेकर मोदी की बड़ी बातें:पीएम बोले- पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था, अब उड़ान भरने का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment