Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिट्टी खोदते समय खाई धंसने से महिला की मौत,किशोरी घायल:मैनपुरी में नहर किनारे मलबे में दबीं, डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला बाहर

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के भांवत गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे मिट्टी खोदते समय खाई धंसने से 60 वर्षीय महिला मोरश्री की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, भांवत निवासी मोरश्री पत्नी स्वर्गीय मातादीन जाटव और बबीता पुत्री मानिकचंद शनिवार सुबह करीब 9 बजे भांवत नहर पर चीका मिट्टी लेने गई थीं। मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक पीछे से खाई धंस गई और दोनों उसमें दब गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों करीब डेढ़ घंटे तक मलबे में दबी रहीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने बबीता की आवाज सुनी और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भिजवाया गया। उपचार के दौरान मोरश्री की मौत हो गई। वहीं, बबीता की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मोरश्री की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। मोरश्री खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करती थीं। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मृतका के भाई भगवान सिंह ने शव को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में नई कार की पूजा के दौरान पथराव:पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों गुटों को उठाया
    Next Article
    नोएडा की फैक्ट्री में लगी आग:गत्ता बनाने का होता है काम, 10 गाड़ियों ने तीन घंटे में बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment