Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिट्टी खनन का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:मिर्जापुर में जेसीबी रोकने पर चले लात-घूंसे, अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में मिट्टी खुदाई रोकने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश चौबे के रूप में हुई है। उसकी मां मालती देवी ने बताया कि उनके परिवार के कुछ लोग उनकी भूमिधरी जमीन से जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। जब दिनेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर हमला कर दिया गया। दिनेश को रात करीब 1 बजे पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जिगना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है। शुक्रवार की भोर में पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अंतरराष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़:पुलिस ने पैर में मारी गोली, तीन घायल, हथियार और नकदी बरामद
    Next Article
    पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर किया बड़ा कारनामा, इस मामले में CSK का रिकॉर्ड तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment