Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेट्रो स्टेशन बना 'मिनी थियेटर':बड़ा चौराहा पर गूंजे 'बचना ऐ हसीनों' के सुर, मुसाफिरों ने सफर रोककर देखी नन्हे कलाकारों की डांस परफॉर्मेंस

    4 hours ago

    2

    0

    शहर की लाइफलाइन बन चुकी कानपुर मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि हुनर दिखाने का बड़ा मंच भी बनती जा रही है। रविवार दोपहर बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन का नजारा बदला-बदला सा था। यहाँ ट्रेनों की आवाजाही के बीच अचानक फिल्मी तरानों की गूंज सुनाई देने लगी। मौका था 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत आयोजित एक सांस्कृतिक शाम का, जहाँ स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायकी और डांस से यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत की महफिल, 'मेरे सपनों की रानी' पर थिरके कदम दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही मंच सजा, संगीत की महफिल शुरू हो गई। कलाकारों ने एक के बाद एक सदाबहार नगमे छेड़कर समां बांध दिया। 'बचना ऐ हसीनों' और 'आफरीन आफरीन' जैसे गानों पर युवाओं ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 'आओ हुजूर तुमको सितारों पर ले चलूं' और 'मेरे सपनों की रानी' जैसे गानों ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं। स्टेशन से गुजर रहे यात्री अपनी ट्रेन छोड़ कुछ देर के लिए इन सुरीली आवाजों के साथ गुनगुनाते नजर आए। नन्हे डांसर्स का जलवा,तालियों से गूंज उठा स्टेशन गायन के बाद बारी थी नृत्य प्रस्तुतियों की। छोटे-छोटे बच्चों ने फिल्मी गानों पर ऐसी ऊर्जा दिखाई कि दर्शक दंग रह गए। नन्हे कलाकारों के स्टेप्स और उनके आत्मविश्वास ने स्टेशन पर मौजूद भीड़ का दिल जीत लिया। 'एकांत की तलाश' संस्था के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में हर उम्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। सिर्फ सफर नहीं, कल्चरल हब भी है मेट्रो कानपुर मेट्रो की इस खास पहल 'शो योर टैलेंट' का मकसद शहर के उभरते हुए कलाकारों को एक बड़ा और पब्लिक प्लेटफॉर्म देना है। बड़ा चौराहा जैसे व्यस्त स्टेशन पर इस तरह के आयोजनों से न केवल यात्रियों का मनोरंजन हो रहा है, बल्कि शहर की कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है। मेट्रो प्रशासन अब सुरक्षित और आरामदायक सफर के साथ-साथ स्टेशनों को 'कल्चरल हब' के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में पुजारी ने गाय को पीटा:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वीडियो आया सामने
    Next Article
    बरेली में पाम संडे पर निकला भव्य जुलूस:खजूर की डालियां लेकर श्रद्धालुओं ने लगाए ‘होसन्ना’ के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment