Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संजय निषाद बोले-मिर्जापुर मंडल की तीनों सीटों पर लड़ेंगे:दबाव में नहीं आएंगे; लखनऊ में समाज सुनाएगा 2027 का फैसला

    17 hours ago

    1

    0

    संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- कोई सीट छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं। मजबूर किया गया तो समाज फैसला करेगा। मझवां उपचुनाव में भाजपा के लिए सीट छोड़ने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनकी मर्यादा का फायदा उठाया। 13 जनवरी को लखनऊ में निषाद समाज की रैली होगी, जिसमें 2027 चुनाव को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गठबंधन में बिंद-निषाद समाज का चेहरा ही होना चाहिए। संसद में परिसीमन बिल पेश होने पर सपा के सांसद विरोध करेंगे। अखिलेश यादव ने अपने सांसदों के लिए इसके लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। उधर, यूपी में नेताओं की नाराजगी के बीच कांग्रेस ने 2 अहम समितियों का गठन किया है। पहली- पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और दूसरी- इलेक्शन कमेटी। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 47 और इलेक्शन कमेटी में 37 नेता शामिल किए गए हैं। इलेक्शन कमेटी की अध्यक्ष यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा मोना रहेंगी। कमेटियों में बगावती तेवर दिखाने वाले सीतापुर के सांसद राकेश राठौर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राकेश राठौर संगठन में अनदेखी से नाराज चल रहे थे, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अजय राय की सियासी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरफिरे ने छात्रा पर तेजाब फेंका, शादी पर अड़ा था:लखनऊ में मां-बाप को चाकू मारे; जख्मी मां अकेले भिड़ी, आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    'जिसे हम समझ नहीं पाते, उसे ईश्वर मान लेते हैं':लखनऊ में जावेद अख्तर बोले- गॉड को किसी के लिए लड़ते नहीं देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment