Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मटन ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर बवाल:बदमाशों ने मालिक को पटक कर मारा, गोरखपुर में जमकर चलें लात-घूसे और डंडे

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में मटन ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने जमकर बवाल किया। आरोप है कि करीब आठ लोगों ने दुकान के मालिक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। बीच सड़क पर उन्हें पटक कर पीटा। लात-घूसे और डंडे से जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग जुटे। बीच बचाव के बाद किसी तरह वे जान बचा कर भाग पाए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामला एम्स थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर प्रजापति नंदानगर में कसया रोड पर लक्ष्मी मार्केट सैनिक कुंज के पास एसएसपी मटन ढाबा चलाते हैं। पुलिस को दी गई FIR में उन्होंने बताया कि शाम करीब 7 बजे 8 से 10 लोग ई रिक्शा से उनके दुकान पहुंचे। उन्होंने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया। ऑर्डर उनके टेबल पर भेजा गया। उसके बाद उन्होंने अपने पास से शराब की दो-तीन बोतल निकाली और ग्लास में पैक बनाने लगे। उन्हें ऐसा करते थे आस पास के अन्य कस्टमर्स ने असहज महसूस किया। यह देखते हुए शिवशंकर ने बदमाशों से बड़े ही आराम से कहा कि आप लोग यहां शराब मत पीजिए। हम लोग दुकान के अंदर परमिशन नहीं देते हैं। इतने में ही वे भड़क गए। और गालियां देना शुरू कर दिया। जिसे देखकर अन्य कस्टमर्स भाग गए। दुकान से बाहर निकालने पर भड़के शिवशंकर ने बताया कि बत्तमीजी करता देख उनसे बाहर जानें को कहा गया। जिसको लेकर उन्होंने बहुत देर तक बहस की। जब हमने सख्ती दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। सभी लोगों ने मिलकर मुझे मारना शुरू कर दिया। सड़क पर पटक कर लात घूंसे चलाए। इतना ही नहीं पास में पड़ा लोहे का रोड और डंडे से भी जानलेवा हमला किया। बचाव में आएं मेरी पत्नी सुषमा प्रसाद और बेटे समीर को भी मारा। जिससे हम तीनों को गंभीर चोटे आई हैं। मामला बढ़ता देख आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। उन्होंने किसी तरह हमें उनके चंगुल से छुड़ाया। तब जाकर कैसे भी हमारी जान बच पाई। जान से मारने की धमकी दी पीड़ित का कहना है कि वे सभी बदमाश लूट-पाट और जान से मारने के इरादे से दुकान पर आएं थे। उन्होंने जाते वक्त धमकी दी और कहा कि अगर तुम लोग यहां मिले तो जान से मार देंगे। इस मामले में एम्स थाना क्षेत्र में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में भाजपा का जनसंवाद:स्थापना दिवस पर योजनाओं की जानकारी दी, पीके वर्मा ने किया श्रमदान
    Next Article
    इटावा में तेजस-एक्सप्रेस के सामने कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या:परिजन बोले- सहेली से बात करने से रोकने पर थी नाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment