Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में तेजस-एक्सप्रेस के सामने कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या:परिजन बोले- सहेली से बात करने से रोकने पर थी नाराज

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक छात्रा ने तेजस एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 9 की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही सुपरफास्ट तेजस एक्सप्रेस के सामने एक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा संध्या ने अपनी जान दे दी। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी छात्रा स्कूल ड्रेस में थी और उसके पास से मिले आई-कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके पिता विजय करन से संपर्क किया। सूचना मिलने पर छात्रा के चाचा सतीश मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी भतीजी संध्या के रूप में की। पिता दिल्ली में शिकंजी बेचते परिजनों ने बताया कि संध्या के पिता विजय करन लगभग 20 दिन पहले दिल्ली में शिकंजी बेचने के काम से गए हुए हैं। यह परिवार मूल रूप से हमीरपुर कुदरकोट का निवासी है और पिछले छह वर्षों से भरथना के मुहल्ला रानी नगर में रह रहा है। सहेली से बातचीत न करने से थी नाराज मृतका की मां रीना देवी और अन्य परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने संध्या को उसकी एक सहेली के साथ अधिक बातचीत करने से मना किया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से नाराज होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। पिता विजय करन ने बताया कि शुक्रवार शाम को संध्या ने फोन पर उन्हें विद्यालय में फीस जमा करने और विषय चयन को लेकर सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका था। कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने बताया- सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मटन ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर बवाल:बदमाशों ने मालिक को पटक कर मारा, गोरखपुर में जमकर चलें लात-घूसे और डंडे
    Next Article
    राह चलती महिला से टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में तीन से रहकर कर रहे थे वारदात, गुजरात तक कर चुके घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment