Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माता सुदीक्षा बोलीं- तनाव छोड़ सकारात्मक जीवन अपनाएं:संत निरंकारी मिशन के समागम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में रविवार को संत निरंकारी मिशन के प्रदेश स्तरीय समागम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समागम में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग सुना। देश ही नहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में संगत कार्यक्रम में शामिल हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी समागम में पहुंचे। आत्मिक शांति बेहद जरुरी संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सुदीक्षा और निरंकारी राजपिता रमित चंदानी ने संगत को संबोधित करते हुए युवाओं को मानसिक तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्मिक शांति बेहद जरूरी है, जो सत्संग और प्रभु भक्ति से ही संभव है। समर्पण भाव से जुटे रहे स्वयंसेवक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्वयंसेवक पूरे समर्पण भाव से सेवा में जुटे नजर आए। आयोजकों के मुताबिक, समागम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और लोगों को सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। खचाखच भरा रहा ग्राउंड समागम स्थल पर प्रवचन सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचे। शहर के बड़े मैदानों में शुमार निराला नगर रेलवे मैदान भी अनुयायियों की संख्या के आगे छोटा लग रहा था। पंडाल के भीतर जाने के लिए लाइन लगी हुई थी। इतना ही नहीं सड़क पर भी हजारों लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में मादक पदार्थ तस्कर की संपत्ति कुर्क:गैंगस्टर एक्ट के तहत 40.30 लाख रुपए की अचल संपत्ति जब्त
    Next Article
    रामपुर में बहुजन सशक्तिकरण संघ की बैठक:कांशीराम-अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, एकता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment