Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'माता बलि मांग रही'...युवक ने खुद को मारी कुल्हाड़ी:इटावा में सिर में गहरी चोट के चलते गई जान, मानसिक रूप से था अस्थिर

    6 hours ago

    2

    0

    इटावा के बकेवर के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने 'माता बलि मांग रही है' कहकर खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी जान ले ली। मृतक ने रविवार को भी इसी तरह अपने पैर के अंगुठे पर कुल्हाडी से वार किया था। परिनजों ने बताया वह काफी समय से मानसिक तौर से परेशान रहता था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा घटनाक्रम… बकेवर थानाक्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में रहनेवाले 27 साल के राजेश ने सोमवार की सुबह करीब 7 बजे घर के बरामदे में ‘माता बलि मांग रही है’ कहते हुए सिर पर वार किए। गहरी चोट के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। राजेश की चाची छत पर काम कर रही थी और चाचा जानवरों के पास चारा डालने गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने राजेश को लहूलुहान हालत में देखा। उसे तत्काल एंबुलेंस से बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी भरथना राम दबन मौर्य, थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, कस्बा इंचार्ज विनीत पाण्डेय और लखना चौकी प्रभारी अकिंत कुमार पटेल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से घटना में इस्तमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अक्सर रटता था ‘माता बलि मांग रही है’ राजेश के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसकी परवरिश उसके चाचा शंति उर्फ संतोष पुत्र श्रीनाथ उर्फ छल्लर व चाची पार्वती देवी ने की थी। चाचा संतोष कुमार तिवारी ने बताया, राजेश बीते कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था। शराब का आदि था। अक्सर शराब पीने के बाद एक ही बात रटता, “माता बलि मांग रही है”। इसी बात को लेकर घर में डर और तनाव का माहौल बना रहता था। घर खाली कराने को लेकर भी उसका अपने चाचा से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। शादी के एक महीने बाद पत्नी ने छोड़ा राजेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड निवासी रानी के साथ हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और तब से वह अलग रह रही थी। जमीन को लेकर भी होता था विवाद दूसरे चाचा राजकुमार ने बताया, उन्होंने पहले ही राजेश के नाम मकान और खेती की जमीन उसके नाम कर दी थी। बावजूद इसके वह आए दिन इस बात को लेकर बाकी परिवारवालों से झगड़ा करता था। करीब छह-सात महीने पहले भी उसने इसी तरह का विवाद किया था। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था लेकि‌न मामले को शांत करवा दिया गया था। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया- शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। घटना से जुड़े जरूरी साक्ष्य इकट्टठे कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो रुपए के विवाद पर ढाबे पर मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ढाबा संचालक ने परिवार के सदस्यों को पीटा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment