Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई सदर में समाधान दिवस आयोजित:डीएम ने योजना के लाभ पहुंचाने, एसपी ने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई की सदर तहसील में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर दैवीय आपदा योजना के तहत अग्नि पीड़ितों तोताराम, राजकुमार, दिन्ने, सोनी और दरिया को 10,500 रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सीमादेवी और मिथलेश कुमारी को पांच-पांच लाख रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। तहसील कक्ष में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा से नीचे के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक गरीब व पीड़ित व्यक्ति को निष्पक्ष न्याय मिले। जिलाधिकारी ने अवैध भूमि कब्जों की शिकायतों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पुलिस के सहयोग से सरकारी और गरीबों की कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे थाने पर आने वाले गरीब और असहाय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त करने को कहा। एसपी ने बीट सिपाहियों और चौकीदारों को अपने क्षेत्र के अपराधियों, अराजक तत्वों और दबंगों की गतिविधियों पर प्रतिदिन कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, पीडी अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी, डीडी कृषि आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़कों का जाल बिछाया, रोडवेज स्टेशन बनवाया:खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- 4 साल में 20 साल वाला काम कराया, बेटा बनकर सेवा करता रहूंगा
    Next Article
    अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसान:डेयरी, MSP पर खतरा; राष्ट्रपति को पत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment