Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिश्रिख सीट पर विधायक रामकृष्ण भार्गव को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार कुमुदलता, बसपा से अभिलाषा वर्मा

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर जिले की मिश्रिख सीट पर भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 80 % जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए, जबकि 8% लोगों ने अभी कुछ न कहने पर वोट दिया है। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी मौजूदा विधायक रामकृष्ण भार्गव ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद वर्तमान विधायक रामकृष्ण भार्गव ही हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मनोज चौधरी हैं, इन्हें 16 % लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर अनिल भार्गव हैं, जिन्हें 7% लोगों ने पसंद किया है। वही 5 % लोगों ने पूर्व मिश्रिख सांसद अंजू बाला को पसंद किया है, जबकि 3 प्रतिशत में सरला देवी और 19% में अन्य उम्मीदवारों को जनता ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में पहली पसंद सपा नेत्री कुमुदलता हैं। इन्हें 87% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी को 11%, तीसरे नंबर पर कल्याण धनगर को 0%, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में अभिलाषा वर्मा 70% लोगों ने पसंद किया है। बीपी हंस को 17%, जबकि अन्य दावेदारों को 13% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, 12 प्लाटूनों की सलामी, VIDEO:फिरोजाबाद में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न
    Next Article
    यमुनानगर में जहर निगलने से विवाहिता की मौत:10 दिन पहले मनाई शादी की सालगिरह, UP में मां को कॉल कर कहा-पति ने बहुत पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment