Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मिशन समाधान' अभियान चलाया जाएगा।:कहा, 'मिशन समाधान' से होगा अतिक्रमण और राजस्व मामलों का निस्तारण

    11 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के नवागत जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा और भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण है। इसके लिए 'मिशन समाधान' अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 'मिशन समाधान' के तहत हर गुरुवार को राज्य टीम के साथ मौके पर जाकर राजस्व मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस अभियान से जिले के भूमि संबंधी विवादों को हल किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मैनपुरी शहर के फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराया जाएगा। उन्होंने मुजफ्फरनगर का उदाहरण दिया, जहां व्यापारियों के सहयोग से शहर को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। मैनपुरी में भी जल्द ही शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि देर रात में भी आम नागरिकों को दवाएं उपलब्ध होंगी। जन औषधि केंद्रों को रात्रि में भी खुलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संवाद किया जा रहा है। शहर में दो जन औषधि मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाएगा, जो रात में भी दवाएं उपलब्ध कराएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना उपचार कराने की अपील की। ट्रांसपोर्ट नगर की सूरत बदलने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। इसके अलावा, मैनपुरी जिले में 'संवेदना पत्र' के तहत मृतक के नाम एक पेड़ लगाने का अभियान भी चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ से रिंकू सिंह ने मांगी IPL ट्रॉफी:गंगा आरती में 45 मिनट श्रद्धालुओं के बीच बैठे, मंगेतर के घर भी गए
    Next Article
    World IP Day पर मेरठ में जीआई टैग जागरूकता कार्यक्रम:प्रश्नोत्तर सत्र में क्लस्टर के जीआई रजिस्ट्रेशन और फायदे पर हुई चर्चा ,60 कारीगर-बुनकरों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment