Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुसलमान नेताओं और माफियाओं का बाप पाकिस्तान- संगीत साेम:मेरठ में अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया, कहा- PDA में से PD खत्म, A बचा

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ की सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का पूर्व विधायक संगीत सोम ने अनावरण किया। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी, मुस्लिम समाज और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दलित समाज के हित की बात की। संगीत सोम ने कहा- आज के समय में PDA में से PD खत्म हो चुका है। अब सिर्फ A बचा है, जिसका मतलब- आतंकवाद, अतीक, अल्लाह और अखिलेश है, बाकि किसी का कोई मतलब समाजवादी पार्टी में नहीं है। मुस्लिमाें का बाप पाकिस्तान संगीत सोम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धुरंधर फिल्म से एक बात साबित हो गई है कि प्रदेश में जितने भी मुस्लिम समाज के माफिया और नेता हैं, उन सभी का बाप पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि मुझे इस समाज में भी धुरंधर चाहिए। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि जिस प्रकार फिल्म में धुरंधर ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद को मिटाया। वैसे ही इस देश के आतंकवादियों को मिटाने के लिए मुझे यहां धुरंधर चाहिए। मैं जातियों का झगड़ा करने की बात नहीं करता संगीत सोम ने प्रतिमा अनावरण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कभी भी जातियों को लड़वाने की बात नहीं करता। झगड़ा कराने का काम तो पूरे प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है, यही उनका काम है। उनका यही एक काम है कि किसी भी तरीके से दलित समाज को किसी न किसी जाति से लड़ते रहो और दलित समाज को आगे बढ़ने का मौका मत दो। मैं उन लोगों से भी बताना चाहता हूं कि दलित समाज भी अब यह बात जान चुका है कि आप सिर्फ वोट की राजनीति करते हो। दलित समाज यह भी जानता है कि जब तुम्हारी सरकार होती थी, तो आपने कभी कोशिश नहीं की। दलित समाज के लोग भी बाहर आ जाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जब पता चला कि बाबा साहब की प्रतिमा को भगवानपुर में खंडित करने का काम हुआ है। वहां मैं पहुंचा और मुझे विश्वास था कि अगर हमारी माता बहनें और युवा साथी वहां हैं, तो वह सब लोग जब मैं जाऊंगा और जो मैं कहूंगा उसको मानेंगे। सब लोगों से मैंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए 30 तारीख को अनावरण होना था और 30 को ही होगा, बहुत कोशिश की लोगों ने की मूर्ति का अनावरण न हो। लेकिन उनकी इस साजिश को हमने कामयाब नहीं होने दिया। सरधना कस्बे में भी कभी बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लग पाई थी, लेकिन मैंने वहां भी अपने कार्यकाल में एक पार्क बाबा साहब के नाम से बनवाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया। मैंने कोई एहसान नहीं किया उन्होंने कहा कि मैंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है, बल्कि उन बाबा साहब का एहसान उतारना चाहता हूं कि जिसनें हमें इस लायक बनाया कि आज हम आपके सामने खड़े होकर भाषण देने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि मैं उन लोगों को हमेशा कहना चाहता हूं, जो बाबा साहब को जाति में बांटना चाहते हैं। मैं हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं, बाबा साहब किसी एक जाति बिरादरी के नहीं थे, बल्कि बाबा साहब पूरे भारत के थे है और रहेंगे। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन ने अमेरिका के लिए एयरस्पेस बंद किया:मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक; कहा- ईरान युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ
    Next Article
    IPL मैचों के लिए लखनऊ में ट्रैफिक प्लान लागू::शहीद पथ पर बस-ऑटो बंद, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment