Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम भाइयों ने 24 कोसीय परिक्रमा के लिए भूमि दी:संभल में उपनिबंधक कार्यालय रात में खुला, 192 वर्गमीटर भूमि ₹3.76 लाख में खरीदी गई

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय देर रात तक खुला रहा, जहां दो मुस्लिम भाइयों ने अपनी भूमि का पहला बैनामा किया। यह परिक्रमा मार्ग 68 तीर्थों और 19 कूपों को जोड़ते हुए 52 किलोमीटर लंबा होगा। तहसील संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित गांव रसीदपुर में 192 वर्गमीटर भूमि का बैनामा किया गया। गांव सलारपुर कलां निवासी यूसुफ और यूनुस पुत्र नजबुद्दीन ने संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित उपनिबंधक कार्यालय में यह प्रक्रिया पूरी की। यह भूमि भगवान श्री कल्कि नगरी की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गई है। ग्रामीण यूनुस ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने अपनी खुशी से 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 192 वर्गमीटर जमीन का बैनामा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 50 लाख रुपये का लोन लेकर 5 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से जमीन खरीदी थी और उन्हें बैनामे की राशि मिल गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता (एई) विवेक बंसल ने पुष्टि की कि यह 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए पहला बैनामा है। रसीदपुर गांव में 192 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए 3,76,320 रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग के लिए बैनामे आज से शुरू हो गए हैं और युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन बैनामे कराए जाएंगे। विभाग को एक महीने के भीतर 1000 गाटा संख्या के बैनामे पूरे करने हैं। लेखपाल ओमकार गोंड ने जानकारी दी कि पहले दिन 10 लोगों से बैनामा कराने की योजना थी, लेकिन केवल दो लोगों से ही बैनामा कराया जा सका। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और भूमि खरीद की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 100KM की स्पीड से दौड़ाई कार:6 वाहनों को मारी टक्कर, दो दोस्त बाल बाल बचे; 4 लोग गंभीर घायल
    Next Article
    बूथ सम्मेलन से 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा:कानपुर में उत्तर जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में सीसामऊ और आर्यनगर हर हाल में जीतेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment