Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 100KM की स्पीड से दौड़ाई कार:6 वाहनों को मारी टक्कर, दो दोस्त बाल बाल बचे; 4 लोग गंभीर घायल

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे एक युवक ने 100KM की स्पीड से कार दौड़ाई। कार चालक ने एक के बाद एक 6 वाहनों को टक्कर मारी। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार चालक नशे में धुत था। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात एक कार तेज रफ्तार में सरस्वती लोक कालोनी से निकली। जैसे ही गेट पर पहुंची, अचानक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा दो युवक सड़क पर पड़े हैं और कार उनकी बाइक को रौंदकर भाग रही है। लोगों ने दोनों युवकों को संभाला। युवक की पहचान युवराज के रूप में हुई है जो अपने एक दोस्त के साथ था। बचने के लिए दौड़ाता रहा कार हादसे के बावजूद कार चला रहे शख्स ने रफ्तार धीमी नहीं की और उसे दौड़ाता रहा। करीब आधा किलोमीटर पर उस कार चालक ने माल से भरे एक छोटा हाथी वाहन में टक्कर मार दी। यह छोटा हाथी सड़क के किनारे खड़ा था। टक्कर लगते ही छोटा हाथी वाहन के पीछे खड़ा उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान हापुड़ निवासी नौशाद के रूप में हुई। हादसा होता देख चालक कार से नीचे उतरा और वहीं कार छोड़कर भाग निकला। नौशाद का अस्पताल में चल रहा उपचार टक्कर लगने के बाद कार चालक बेहोश हो गया। उसके शरीर से खून बह रहा था। लोग उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरु किया। बताया जाता है कि नौशाद की हालत चिंताजनक बनी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका कहना था कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन पुलिस है कि सड़क पर दिखाई ही नहीं देती। पुलिस ने कार को लिया कब्जे में हादसे की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लिया और थाने भिजवा दिया। नौशाद के वाहन के अलावा वहां एक और वाहन खड़ा था। इन दोनों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने के बाहर खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस कार के नंबर की मदद से आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नशे में हुआ हादसा है। लोगों ने भी आरोपी के कार से उतरते समय लड़खड़ाकर गिरने की पुष्टि की है। दो वाहनों को जोड़ रहा था नौशाद पुलिस छानबीन में सामने आया कि नौशाद हापुड़ से माल लेने यहां आया था। उसने अपने वाहन में माल लादा हुआ था लेकिन वह खराब हो गया। रात में उसने दूसरे वाहन की मदद ली। दोनों वाहनों को जोड़ने के लिए वह बीच में मौजूद था। इसी दौरान कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज तिहरे हत्याकांड-पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से की मुलाकात:बुलडोजर एक्शन और सुरक्षा की मांग, मंत्री नंदी भी रहे मौजूद
    Next Article
    मुस्लिम भाइयों ने 24 कोसीय परिक्रमा के लिए भूमि दी:संभल में उपनिबंधक कार्यालय रात में खुला, 192 वर्गमीटर भूमि ₹3.76 लाख में खरीदी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment