Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिद हटाने के लिए धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद:प्रयागराज में बोले- श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर कब्जा कर बनी है मस्जिद; 5 km लंबा जाम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद प्रयागराज में एक मस्जिद हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि मस्जिद अवैध रूप से श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर के पुजारी की हत्या कर वहां मस्जिद बना ली। मंत्री के धरने के चलते NH-30 पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। धरने की सूचना मिलते ही 1000 से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मंत्री को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषाद पार्टी की रैली सोमवार को ही है। मंत्री संजय निषाद इसी रैली में शामिल होने पहुंचे थे। आज महाराजा गुहाराज निषाद का जन्मदिन भी है, इसलिए वह निषादराज पार्क में पूजा करने गए थे। वहां मस्जिद देखकर उन्होंने उसे हटाने की मांग करते हुए NH पर धरना शुरू कर दिया। श्रृंगवेरपुरधाम में स्थित निषादराज पार्क में भगवान श्रीराम और निषाद राज की गले मिलती हुई 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। श्रृंगवेरपुर में रैली करेंगे, गोरखपुर में रविवार को निकाली थी संजय निषाद की प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में सोमवार को रैली है। इससे पहले गोरखपुर में रैली कर संजय निषाद ने रविवार को 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली थी। उन्होंने कहा था कि सपा ने हमारी पढ़ाई-लिखाई छीन ली, जबकि बसपा ने रोजी-रोटी छीनी। ये वापस होना चाहिए। हमारे समाज की गिनती, हमारी गिनती अनुसूचित जाति में हो, इसके लिए हम 4 बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। निषाद पार्टी के यूपी में हैं 9 विधायक यूपी में निषाद पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी का पूरा नाम- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। 2022 में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें 9 सीटों पर जीत मिली थी। 6 विधायक निषाद पार्टी के सिंबल (थाली) पर थे, बाकी 3 ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीता था। खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग उन तीसरी बार नॉर्थ कोरिया के चीफ बने, साउथ कोरिया को शत्रु राज्य का दर्जा देने पर विचार
    Next Article
    यूपी में गेहूं का खरीद मूल्य 160 रुपए बढ़ा:कानपुर में बिजली प्लांट शुरू होगा, गोरखपुर सोलर सिटी बनेगी; 35 प्रस्ताव पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment