Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दुकानदारों का धरना शुरू:बैंकट हॉल के साथ सील हुई दुकानें, बोले- एक महीने से रोजी-रोटी ठप

    19 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में हमसफर बैंकट हॉल से जुड़ी दुकानों के सील होने के विरोध में दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम की कार्रवाई के बाद एक महीने से अधिक समय से दुकानें बंद पड़ी हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने हमसफर बैंकट हॉल पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की थी। उनका कहना है कि उनकी दुकानों का बैंकट हॉल के बकाया कर से कोई सीधा संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मार्च में हुई थी सीलिंग जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टैक्स टीम ने मार्च महीने में बकाया कर के चलते बैंकट हॉल को सील किया था। इस दौरान उससे जुड़ी एक दर्जन से अधिक दुकानों को भी बंद कर दिया गया। दुकानों के बंद होने से दुकानदारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। धरने पर बैठे दुकानदारों ने बताया कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बैंकट हॉल प्रबंधन ने अब तक बकाया कर जमा नहीं किया है। उन्होंने नगर आयुक्त से हस्तक्षेप कर दुकानों को सीलिंग से मुक्त करने की मांग की, ताकि वे अपना व्यापार फिर से शुरू कर सकें। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम जयंती पर एकजुटता का संदेश गूंजा:कहा- ब्राह्मण समाज का उत्थान तभी संभव है, जब सभी संगठित होकर कार्य करें
    Next Article
    ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी का खुलासा:फतेहपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment