Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला से की छेड़छाड़;VIDEO:गली में अकेले पाकर किया पीछा, पीछे से पकड़कर की अश्लील हरकत

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के एक बुर्का पहने महिला से सरेराह छेड़छाड़ का की गई। महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी एक मौलान उसके पीछे आया। अचानक उसके करीब पहुंच गया। इसके बाद उसको पीछे से पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने तुरंत इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक सिर पर टोपी पहने हुए था और उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहा है। मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान इलाके की है। अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता के अनुसार, वह अपने काम से जा रही थी, तभी एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग मौलाना बता रहे हैं। उसका पीछा करने लगा। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद मौलाना ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और अशोभनीय व्यवहार किया। घटना के दौरान महिला ने विरोध जताया, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वीडियो में आरोपी युवक सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है और उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान आसान हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में नाराजगी देखने को मिली। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। इलाके में बढ़ी नाराजगी, सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। कई लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नगर ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यू नोएडा के लिए आपसी समझौते से लेंगे जमीन:शासन ने दी मंजूरी, 4300 प्रतिवर्गमीटर मुआवजा दर तय; चार फेज में होगा विकास
    Next Article
    बीजेपी सांसद बोले- मार्ग बदलाव तकनीकी मजबूरी, साजिश नहीं:गंगा एक्सप्रेस-वे के रूट को लेकर बोले- समाजवादी पार्टी के लोग चिल्ला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment