Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू नोएडा के लिए आपसी समझौते से लेंगे जमीन:शासन ने दी मंजूरी, 4300 प्रतिवर्गमीटर मुआवजा दर तय; चार फेज में होगा विकास

    1 hour ago

    1

    0

    न्यू नोएडा (DNGIR) में जमीन अधिग्रहण को लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा जो किसान अपनी जमीन देना चाहते है वो नोएडा प्राधिकरण के भू लेख विभाग में संपर्क कर सकते है। जल्द ही गांव में कैंप लगाए जाएंगे। ये जानकारी प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने दी। उन्होंने बताया कि डीएनजीआईआर से संबंधित शासन से निर्देश मिल गए है। यहां किसानों से जमीन आपसी समझौते के आधार पर ही ली जाएगी। यमुना विकास प्राधिकरण की तर्ज पर ही किसानों से 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन ली जाएगी। मुआवजा दर तय कर दी गई है। प्राधिकरण का अस्थाई दफ्तर भी नए नोएडा क्षेत्र में खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बतौर प्राधिकरण ने एक हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। ऐसे में न्यू नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले किसान नोएडा प्राधिकरण के भू लेख विभाग में संपर्क कर सकते है। चार फेज में होगा विकास न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर की टक्कर से नई दुल्हन समेत 4 की मौत:शाहजहांपुर में 5 दिन पहले हुई थी शादी, विदा होकर ससुराल जा रही थी
    Next Article
    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला से की छेड़छाड़;VIDEO:गली में अकेले पाकर किया पीछा, पीछे से पकड़कर की अश्लील हरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment