Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी सांसद बोले- मार्ग बदलाव तकनीकी मजबूरी, साजिश नहीं:गंगा एक्सप्रेस-वे के रूट को लेकर बोले- समाजवादी पार्टी के लोग चिल्ला रहे

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इसके बाद फर्रुखाबाद में एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई। जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठने लगे। इसी को लेकर भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत ने प्रेस वार्ता की। सांसद ने साफ कहा कि एक्सप्रेसवे के मार्ग में बदलाव किसी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि रूट तय करते समय कई तकनीकी पहलुओं और नियमों का पालन करना पड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश को देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे मिला है। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद से एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 25-26 किलोमीटर है, जो ज्यादा नहीं मानी जा सकती। सांसद ने समाजवादी पार्टी और कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे ‘गंगा एक्सप्रेस ले गए खन्ना, फर्रुखाबाद चूसे गन्ना’ जैसे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे को गंगा नदी से 12 से 15 किलोमीटर की दूरी पर ही बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यदि इस दायरे में रूट तय किया जाए तो बदायूं मार्ग आता है, जो फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे है, और स्टेट हाईवे के ऊपर एक्सप्रेसवे बनाना संभव नहीं है। वहीं रूट को और बदलने पर रामगंगा नदी बाधा बनती है। दूरी के सवाल पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नोएडा के लोगों को एयरपोर्ट के लिए 35 किलोमीटर और नरेला के लोगों को जेवर एयरपोर्ट के लिए करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, ऐसे में 20-25 किलोमीटर ज्यादा नहीं है। फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार ने 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे भी स्वीकृत किया है, जो गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे फर्रुखाबाद देश के अन्य एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा। सांसद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का रूट अनावश्यक रूप से लंबा किया गया। उनका आरोप है कि इस एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ा जा सकता था, लेकिन इसे घुमाकर कुछ क्षेत्रों को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की पहल नहीं की गई। साथ ही जिले में सड़कों और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी अनदेखी हुई, जबकि अन्य जिलों में विकास कार्य तेजी से हुए। अंत में सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के हर जिले के संतुलित विकास के लिए काम कर रही है और फर्रुखाबाद को भी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला से की छेड़छाड़;VIDEO:गली में अकेले पाकर किया पीछा, पीछे से पकड़कर की अश्लील हरकत
    Next Article
    अवैध संबंध बनाने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में झूठे विवाह का झांसा देकर शोषण और मारपीट करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment