Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में कार में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे पाया काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में गुरुवार को एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में खड़ी एक कार से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते कुछ ही पलों में कार ने भीषण आग पकड़ ली और लपटें तेजी से फैलने लगीं। बताया जा रहा है कि यह कार कुछ समय पहले ही खरीदी गई थी। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण आसपास खड़े अन्य वाहनों और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था, जिसे समय रहते टाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेयर और गाजीपुर पत्थरबाजी के खिलाफ प्रदर्शन:हजरतगंज में नारेबाजी, बोले- सपा लड़ रही महिलाओं के सम्मान की लड़ाई
    Next Article
    गोकशी के फर्जी मुक़दमे में फंसाने का आरोप:युवक की मां ने लगाई SSP से गुहार, बोली - घटना के समय मेरा बेटा घर पर था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment