Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेयर और गाजीपुर पत्थरबाजी के खिलाफ प्रदर्शन:हजरतगंज में नारेबाजी, बोले- सपा लड़ रही महिलाओं के सम्मान की लड़ाई

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेयर सुषमा खर्कवाल और गाजीपुर जिले में पत्थरबाजी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर हजरतगंज चौराहे पर जमा होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। प्रदर्शन में शामिल राज साहनी ने कहा कि गाजीपुर में एक विश्वकर्मा समाज की बेटी की हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ लगातार अपराध और जुल्म बढ़ता जा रहा है। जब पीड़ित परिवार से हमारा समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन मिलने गया तो पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित परिवार को यह सरकार न्याय नहीं दे पा रही है। महिलाओं के सम्मान और अधिकार का सिर्फ यह लोग नाटक करते हैं। समाजवादी पार्टी पूरे देश की महिलाओं की सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। ‘सरकार ने पुलिस का दुरुपयोग किया’ प्रदर्शन में शामिल आनंद यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं उत्तर प्रदेश के एक-एक नागरिक को न्याय दिलाएंगे। जिस प्रकार से हमारी बहन के साथ अन्याय हुआ है उसको हम लोग न्याय जरूर दिलाएंगे। पीड़ित परिवार से मिलने हमारा डेलिगेशन जा रहा था। सरकार ने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए हमारे लोगों को परिवार से मिलने नहीं दिया। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लखनऊ के मेयर सुषमा खारवाल ने नेता अखिलेश यादव का अपमान किया है। यह भी निंदनीय है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिनके सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। हम लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मेयर को इस माफी मांगना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 40°C में हार्ट अटैक से मजदूर की मौत:घर से मजदूरी करने के लिए बाइक से निकला था, आंखों के सामने अंधेरा छाया और सड़क पर गिर गए
    Next Article
    मुरादाबाद में कार में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे पाया काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment