Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोकशी के फर्जी मुक़दमे में फंसाने का आरोप:युवक की मां ने लगाई SSP से गुहार, बोली - घटना के समय मेरा बेटा घर पर था

    3 hours ago

    1

    0

    परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक मामले में थाना किठौर निवासी मुनसेदी ने अपने बेटे को बेवजह गौकशी का आरोपी बनाए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम राधना, थाना किठौर निवासी महिला ने गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में परिक्षितगढ़ थाना पुलिस पर उसके बेटे को बेवजह नामजद करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुनसेदी का कहना है कि उसका बेटा मतीन पुत्र अनीस 8 अप्रैल को सुबह से लेकर रात तक अपने घर पर ही मौजूद था। गांव के कई लोगों ने उसे शाम करीब 7 बजे तक घर पर देखा था। महिला के अनुसार, इस संबंध में गांव वासियों के पास वीडियो और फोटो के रूप में साक्ष्य भी सुरक्षित हैं। इसके बावजूद परिक्षितगढ़ थाना पुलिस उसके बेटे को मामले में आरोपी बना रही है, जिससे परिवार में दहशत और आक्रोश है। महिला ने आरोप लगाया कि बिना ठोस जांच के उसके बेटे को फंसाया जा रहा है। मुनसेदी ने मांग की है कि उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसके बेटे को बेवजह आरोपी न बनाया जाए। साथ ही थाना परिक्षितगढ़ को निर्देश दिए जाएं कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बिना प्रमाण के नामजद न किया जाए। इस संबंध में जनसुनवाई कर रहे एसपी देहात ने संबंधित सर्किल के सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में कार में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे पाया काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि
    Next Article
    मिर्जापुर में बोलेरो में जिंदा जल गए परिवार:8 साल के शिवा का मुंडन बना आखिरी सफर, मां-बेटे समेत 9 लोग राख में बदल गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment