Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में बोलेरो में जिंदा जल गए परिवार:8 साल के शिवा का मुंडन बना आखिरी सफर, मां-बेटे समेत 9 लोग राख में बदल गए

    5 hours ago

    1

    0

    आग में जलती बोलेरो अंदर फंसे एक ही परिवार के 8 लोग, एक ड्राइवर.. चीखते चिल्लाते गाड़ी का शीशा पीटते हुए बचाने की गुहार लगाते रहे। 8-9 साल के तीन मासूम बच्चों समेत 9 लोग मिर्जापुर के ड्रमंडगंज में एक सड़क हादसे में आग की लपटों के बीच जिंदा जल गए। सात साल बुआ की लाख मनौतियों के बाद बेटा हुआ। घर वालों ने उसका नाम रखा शिवा। वह 8 साल का था। मां वंदना अपने बेटे शिवा, उसके ताई-ताऊ, बुआ और चचेरे भाई-बहनों के साथ बुधवार सुबह मैहर धाम गए थे। यहां शिवा का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार के बाद सभी बोलेरो से घर लौट रहे थे। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। घर से 60 किमी पहले ही ड्रमंडगंज में मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर बोलेरो अपनी स्पीड से चल रही थी। सभी थके हुए आराम कर रहे थे। बच्चे सो रहे थे। इसी बीच अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो के आगे चल रही कार भी इस टक्कर की चपेट में आ गई। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे दूसरे ट्रॉले से जा टकराईं। स्पीड ज्यादा होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। लोगों ने निकलने के लिए गेट तोड़ने का प्रयास किया। अंदर से बोलेरो लॉक हो गई। बोलेरो में बैठे सभी 9 लोग उसमें फंस गए। थोड़ी ही देर में बोलेरो से तेज रिसने लगा और तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शी हंस लाल वर्मा के मुताबिक, गाड़ी बुरी तरह से जल रही थी। उसके 10 मीटर के दायरे में जाना मुश्किल हो रहा था। लोग दूर से खड़े होकर देख रहे थे। आग इतनी तेज थी कि कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। अंदर फंसे लोग तड़पते हुए शीशे और गेट पीट रहे थे। बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। हादसे की तस्वीरें देखिए गाड़ी में फंसे लोग शीशा पीट रहे थे हंसलाल के मुताबिक, आग की लपटों की बीच लोग जलते हुए दिखे। एक लड़का और एक महिला गाड़ी के अंदर से ही मदद के लिए पुकार रही थी। ढाई घंटे तक लगातार आग ऐसे ही जलती रही। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग शांत होने के बाद जब स्थिति साफ हुई तो हर कोई हैरान था। एक 13 फीट की बोलेरो हादसे में सिर्फ 6 फीट की रह गई। आग ने बोलेरो को बुरी तरह से जलाकर राख कर दिया था। बोलेरो सवार सभी लोग बुरी तरह से जल गए थे। सभी की सिर्फ हड्डियां दिख रही थीं। तीन चार घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने सभी शवों को समेटा और काली पॉलिथीन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दादी रोते हुए बोहश हो जा रही एक साथ 8 लोगों का शव घर पहुंचा। घर पर बच्चे के मुंडन संस्कार को लेकर आज भोज का कार्यक्रम था। घर के सामने टेंट लगा है। ग्रामीण और रिश्तेदार बाहर बैठे थे। शव पहुंचते ही घर पर मातम छा गया। हादसे में मरे शिवा की दादी का रोरोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर सुनने के बाद से वह रोते हुए कई बार बेहोश हो जा रही हैं। घर पर इकट्ठा हुए रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे हैं। शिवा के पिता अरुण सिंह हादसे की खबर सुनने के बाद से ही अपने कमरे में जाकर बंद कर लिए और रोए जा रहे हैं। बाहर खड़े लोगों से कह रहे हैं कि भगवान काश मैं भी गाड़ी में होता, अपनी पत्नी और बच्चों के बगैर मैं जी कर क्या करुंगा। वहीं, शिवा के ताऊ पंकज सिंह, उनकी पत्नी वीना सिंह और उनके दो बच्चे पीयूष और सोनम भी इस हादसे में जिंदा जल गए। शिवा के चाचा प्रदीप सिंह ही सभी का अंतिम संस्कार करेंगे। वह सभी को मुखाग्नि देंगे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मिर्जापुर में हादसा-11 की मौत, बोलेरो में 9 जिंदा जले:बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, कोई नहीं बचा; शवों को पहचानना मुश्किल यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोकशी के फर्जी मुक़दमे में फंसाने का आरोप:युवक की मां ने लगाई SSP से गुहार, बोली - घटना के समय मेरा बेटा घर पर था
    Next Article
    मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार; कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment