Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हीट वेव से बचाव की बड़ी तैयारी:45 सदस्यीय टीम ने किया सर्वे, नगर निगम का सहयोग नहीं मिला

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के लिए सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस योजना के तहत हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक डेटा संग्रह का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। नेशनल पीजी कॉलेज की 45 सदस्यीय टीम ने प्रो. डॉ. पवन कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रितू जैन और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों का सर्वेक्षण किया। यह कार्य एडीएम एफआर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ममता मालवीय के निर्देशन में संपन्न हुआ। टीम ने फव्वारा चौक, गुरहट्टी, गुरुद्वारा रोड, पशु चिकित्सालय सदर, फायर ऑफिस सदर, कमिश्नरी कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पीतल उद्योग क्षेत्र तथा स्मार्ट सिटी क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर हीट वेव से संबंधित जमीनी स्थिति का अध्ययन किया। सर्वेक्षण के दौरान नगर निगम कार्यालय की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ और न ही टीम को कोई सहयोग मिला। टीम के सदस्यों ने इस पर चिंता व्यक्त की, जबकि जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया गया। सिटी हीट एक्शन प्लान के समन्वयक एवं आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च क्लोजिंग और अवकाश के कारण कुछ असुविधा अवश्य हुई, लेकिन निर्धारित समय में योजना तैयार कर शासन को अनुमोदन के लिए भेज दी जाएगी। लखनऊ से आई टीम में विनायक, वंशिका अवस्थी, वंशिका गुप्ता, राज, हर्षित पांडे, पीयूष, अरबाज खान, आकांक्षा, शिवांगी, कात्यायनी, नंदिनी पाठक और वभुधा सहित भूगोल विभाग के कई शोध छात्र-छात्राएं शामिल रहे। टीम का मुख्य उद्देश्य जमीनी हकीकत का अध्ययन कर मुरादाबाद के लिए व्यवहारिक और प्रभावी सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार करना है, ताकि गर्मी और हीट वेव की स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में सड़क हादसे में बच्ची की मौत:पिता के सामने बाइक ने मासूम को मारी कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजा
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार:जमीन एग्रीमेंट को लेकर हुआ था विवाद, साथी ने सोते समय गोली मारकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment