Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में चलती कार में लगी आग:धुंआ उठते देख ड्राइवर ने रोकी कार, सभी यात्री सुरक्षित

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना जंक्शन के बाहर हाईवे पर हुई। ड्राइवर की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी उसमें से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। ड्राइवर ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जलती कार देखकर हाईवे पर अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग बुझने के बाद भी काफी देर तक मौके से धुआं उठता रहा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय किसी भी तकनीकी खराबी या असामान्य स्थिति के प्रति तुरंत सतर्कता बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल विवाह रोकने को कंट्रोल रूम नंबर जारी:कानपुर देहात में अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन सतर्क, 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान
    Next Article
    आजमगढ़ और कानपुर ने फुटबॉल चैंपियनशिप फाइनल में बनाई जगह:आजमगढ़ ने वाराणसी को 2-0 और कानपुर ने गोरखपुर को 3-1 से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment