Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 3 कैदियों का यूपी बोर्ड में प्रथम स्थान:सलाखों के पीछे रहकर पढ़ाई करके पाई सफलता, दो जमानत पर रिहा

    16 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिला कारागार में बंद तीन कैदियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी हासिल कर एक मिसाल कायम की है। इन बंदियों ने जेल की सलाखों के पीछे रहते हुए कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में बंदी अनुज ने 429 अंक (71.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में बंदी पंकज गुप्ता ने 343 अंक (68.6 प्रतिशत) और रोहित कुमार ने 342 अंक (68.4 प्रतिशत) हासिल कर सफलता पाई। एक अन्य बंदी आकाश कुमार इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन वह उत्तीर्ण नहीं हो सका। इन बंदियों ने अपनी परीक्षाएं बरेली सेंट्रल जेल में दी थीं। इंटरमीडिएट में सफल रहे दोनों बंदी और असफल रहा एक बंदी फिलहाल जमानत पर रिहा हो चुके हैं। इससे उनके लिए आगे की पढ़ाई और बेहतर जीवन की राह खुल गई है। हालांकि, हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला बंदी अनुज अभी भी जेल में निरुद्ध है। जेल प्रशासन बंदियों के पुनर्वास को लेकर गंभीर है। अधीक्षक आलोक सिंह ने अनुज को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनका मानना है कि शिक्षा ही बंदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का एक सशक्त माध्यम है। जिला जेल के कैदियों की यह उपलब्धि दर्शाती है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में DM नितिन गौड़ का स्वागत:व्यापारी सुरक्षा फोरम ने अवैध कारोबार और कब्जों पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    हापुड़ में दीक्षांत परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ:26 अप्रैल को 191 रिक्रूट आरक्षी होंगे पुलिस बल में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment