Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से सपा की पहली पसंद सलाउद्दीन:भाजपा के पसंदीदा उम्मीदवार राजपाल चौहान, बसपा के रामोतार सैनी; जानिए विधायक का क्या हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा विधायक नवाब जान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 93% जनता का मत है कि इन्हें 2027 के चुनाव में फिर से टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां सलाउद्दीन मंसूरी सपा उम्मीदवार के तौर पर पहली पसंद बनकर उभरे हैं। यहां पार्टी के रूप में पहली पसंद सपा है। यहां 86% लोग सपा का विधायक बनते देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद राजपाल सिंह चौहान हैं। उन्हें 45% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर अजय प्रताप सिंह हैं, उन्हें 40% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर साधना सिंह हैं, उन्हें 10% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद सलाउद्दीन मंसूरी हैं। इन्हें 83% लोगों ने उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है। जबकि मौजूदा विधायक हाजी नवाब जान को महज 5% लोगों ने पसंद किया है। डॉ. महमूद सैफी को 8% और अख्तर अली को 1% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद रामोतार हैं। इन्हें 19% लोगों ने पसंद किया है। भूरा अंसारी और इरशाद सैफी को भी 19-19% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GM ने यात्री सुविधाओं और ट्रैक का निरीक्षण किया:अधिकारियों को कमियां दूर कर पुनर्विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: चुनाव खत्म, महंगाई शुरू, वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, ATF भी महंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment